फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी की रायपुर में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी की रायपुर में बैठक
विज्ञापन

रायपुर सादात। हिंदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री की आमजन उत्थान योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और पात्रों को लाभ दिलाने का संकल्प लिया।
गांव रायपुर सादात में विजेंद्र कश्यप के आवास पर हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही जन उत्थान और विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने की सलाह दी। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जनता को शोषण से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। बैठक में सर्व सम्मति से हिंदू युवा वाहिनी के लिए प्रिंस चौहान को जिला उपाध्यक्ष और हिमांशु को तहसील उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करने और संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.एनपी सिंह, योगेेंद्र सिंह, विजेंद्र कश्यप, अमित कुमार, बृजेश पाल, हरिश कुमार ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें