बिजनौर। आईटीआई परिसर में खड़ी पुरानी रिक्शाओं में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अचानक आग लग गई। इससे करीब 35 रिक्शाएं जलकर खाक हो गई। सपा सरकार में गरीब रिक्शा चालकों को बैट्री चालित रिक्शाएं मुहैया कराई गई थी। चालकों से पुरानी रिक्शाएं जमा कराकर आईटीआई परिसर में ही खड़ी करा दी गई थी। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अचानक रिक्शाओं में आग लग गई। पास में ही पड़े सूखे पत्तों में कहीं से चिंगारी आ गिरी। इससे वहां आग लग गई। देखते ही देखते रिक्शाओं ने भी आग पकड़ ली। इसमें करीब 35 रिक्शाएं जल गई। संस्थान के सुरक्षा प्रभारी प्रहलाद सिंह ने फायरब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।