फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मई को एक घंटे से ज्यादा समय तक नूरपुर में रहेगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को नूरपुर में एक घंटे से ज्यादा समय तक रहेंगे। इस दौरान वह नूरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को शामली की सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर हेलीकाप्टर से नूरपुर पहुंचेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह की सभा को संबोधित करेंगे। चार बजकर 20 मिनट पर वहां से रवाना होकर मुरादाबाद की मूढा पांडेय हवाई पट्टी से उड़ान भरेंगे। भाजपा के कई मंत्री और नेता भी सभा में मौजूद रहेेंगे। एमएलसी अशोक कटारिया और जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक मुख्यमंत्री की सभा ऐतिहासिक होगी। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है। गांव-गांव मुख्यमंत्री की सभा के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें