शनिवार को किसान कलक्ट्रेट में डालेंगे गेहूं
चांदपुर। गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं न खरीदने और वापस करने का आरोप लगाते हुए भाकियू ने 19 मई को कलक्ट्रेट में गेहूं डालने की चेतावनी दी है। भाकियू के जिला महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा बनाए गए गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जा रहा बल्कि वापस किया जा रहा है। जिला महासचिव ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों का गेंहू वापस किया गया तो किसानों के वाहन कलक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे 19 मई को अपने गेहूं से लदे वाहन जिला मुख्यालय लेकर पहुंचें।