फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ ने मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । गायत्री शक्तिपीठ की ओर से क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत यूपी बोर्ड के कॉलेज टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ गायत्री महामंत्र के जाप और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें निखारने की। शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार की देख रेख में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रवि अग्रवाल ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आईं यूपी बोर्ड की कक्षा-10 व 12 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एमडीएस इंटर कॉलेज से विजय भारद्वाज, आशीष, तपस, अभिनव, अमन, आर्य कन्या इंटर कॉलेज से अंजलि, गीता, एमडीकेवी से शिवानी, अर्शी, आलिया, रसमा, समीना, आचार्य आर एन केला इंटर कॉलेज से अमान, शाद, रितिका, हिमांशु, मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज से सानिया, लायबा, एमजीएम इंटर कॉलेज से चेतन, जसीम, जीआईसी से अंकुर, राजकुमार, सूरज, साहू छजमल दास सरस्वती विद्या मंदिर से विशेेष, नीतू, प्रगति, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर से काजल, हिमानी, यश, केपीएम एकेडमी से हिमांशी सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । समारोह में शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मधुबाला गुप्ता, हरीश शर्मा, कामेश शर्मा, राज भटनागर सहित कई अभिभावक भी शामिल रहे। शक्ति पीठ के ट्रस्टी लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें