फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर्यावरण दिवस के रूप में मनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। किसान साहनपुर-कल्हेड़ी रपटा से मंडावर तक टीमों में बटकर मालन नदी की सफाई करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने किसानों को 15 मई 2018 को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर्यावरण दिवस के रूप में लोनिवि निरीक्षण भवन में प्रात: 10 बजे मनाने की जानकारी दी। उन्होंने कल्हेड़ी रपटे से मंडावर तक मालन नदी सफाई अभियान चलाने की भी जानकारी दी। किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना केंद्रों पर 22 हजार क्विंटल एडवांस गन्ना खरीद में कमीशनबाजी की जांच कराने की मांग की। किसानों ने चीनी मिलों से गन्ना मूल्य अविलंब भुगतान कराने, बिजली व्यवस्था में सुधार लाने, नहरों में टेल तक पानी छोड़ने सहित कई मांगों पर सरकार और प्रशासन के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त किया। मासिक पंचायत में प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, होशियार सिंह, बाबूराम तोमर, इकबाल सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, रूकन सिंह, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, सुखवेंद्र सिंह, अर्जेंद्र सिंह, संदीप सिंह, हुकम सिंह, करन सिंह, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

बैंक में किया किसानों ने हंगामा
नजीबाबाद। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह, मदन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने बड़ौदा बैंक पहुंचकर नारेबाजी की। किसानों ने बैंक प्रबंधक पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर गजेंद्र सिंह और अन्य किसानों का क्रेडिट कार्ड खाता संचालन में उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। किसानों ने बैंक प्रबंधक से किसानों का उत्पीड़न तत्काल बंद करने तथा किसान नेता गजेंद्र सिंह सहित किसानों की खाता संबंधित समस्याएं तत्काल निस्तारण करने को कहा। बैंक प्रबंधक वीके सिन्हा ने बताया कि संबंधित किसान का खाता लेनदेन न होने से एनपीए हो गया था। जिस अवधि में केंद्र सरकार ने छूट आदि की घोषणा की थी उस सीमा से भी किसान बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें