फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
माखनलाल चतुर्वेदी को श्रद्धासुमन अर्पित किए
विज्ञापन

बिजनौर ।
वर्धमान कालेज के बीएड विभाग के तत्वावधान में महान कवि माखन लाल चतुर्वेदी की 129वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
बीएड विभागाध्यक्ष डा.सीएस शुक्ला ने माखन लाल चतुर्वेदी के व्यक्तित्व साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया। बताया कि चतुर्वेदी जी यशस्वी पत्रकार, चिंतक व महान कवि थे। 1963 में उन्हें पदम विभूषण से नवाजा गया। उनका जन्म चार अप्रैल 1889 को मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद जिले में हुआ था। चतुर्वेदी जी की कविता पुष्प की अभिलाषा की कुछ पंक्तियां पढ़कर सुनाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सीएम जैन ने की। डा. प्रीति खन्ना, डा. शशि प्रभा, डा. एसके जोशी, डा.धर्मेंद्र कुमार, डा. शिखा तिवारी, डा. निदा खान, प्रोफेसर रेशू शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें