फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के दुरूपयोग का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका नहटौर के नागरिकों ने पालिका प्रशासन पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन कार्यालय में देते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि पालिका प्रशासन द्वारा धामपुर-हल्दौर मार्ग, मोहल्ला नौधा आदि में ठीक हालत की इंटर लॉकिंग सड़कों को तोड़कर नई सड़क बनाई जा रही है और पुरानी ईंटों को भी गायब किया जा रहा है। लिहाफ वितरण के नाम पर भी घोटाला किया गया है। 1200 लिहाफ बांटने के नाम पर 14-15 लाख रुपये की निकासी की गई है। यह लिहाफ किसे व कौन सी तारीख को बांटे गए इसके बारे में नहीं बताया जा रहा है। प्रमोद कुमार आदि ने आरोप लगाया कि लिहाफ में रूई भी बहुत घटिया स्तर की भरी गई है। इन सभी मामलों में जांच की मांग की है।

कनेक्टिविटी न आने से परेशानी
गजरौलाशिव। गांव गजरौलाशिव में पीएनबी बैंक में कनेक्टिविटी कम आने से उपभोक्ताओं को रुपये भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। बैंक कर्मचारी अपने रिस्क पर उपभोक्ताओं को भुगतान कर रहे हैं। फईम, राकेश, पवन आदि के अनुसार शादी का सीजन चलने से उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ रही है। लेकिन भुगतान न मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। शाखा प्रबंधक देशराज सिंह के मुताबिक हैड ऑफिस से ही दिक्कत होने के कारण अभी कम भुगतान किया जा रहा है। एक दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल युक्त पानी डालने का आरोप लगाया
बिजनौर। अमन शांति जन कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल सैनी ने नगीना रोड पर स्थित फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त पानी छोईया नदी के जरिए गंगा में डालने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें