फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर जाम से ट्रेन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक (ब्यूरो)। चंदक रेलवे फाटक पर आमने सामने से वाहन निकलने के प्रयास में आधा घंटा जाम लगा रहा। एक मालगाड़ी को आउटर पर और एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया ।
विज्ञापन

चंदक हरिद्वार मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 495/बी पर रविवार की दोपहर आमने सामने से वाहन निकलने के प्रयास में फाटक पर जाम लग गया । उस समय डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी । फाटक पर जाम होने के कारण लाईन ब्लॉक हो गई । इसके कारण मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा । अप लाईन पर आ रही राम नगर एक्सप्रेस को चंदक स्टेशन पर रोका गया । सूचना मिलने पर पहुंची चंदक पुलिस ने आनन फानन में जाम खुलवाया । दोनों गाड़ियां लगभग पंद्रह मिनट तक खड़ी रही । स्टेशन अधीक्षक कान्हा लाल मीणा ने बताया की फाटक पर वाहनों की वजह से जाम लग गया था । स्थानीय पुलिस की मदद से जाम खुल गया । इस कारण दो गाड़ियां बाधित हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें