फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की सामूहिक विवाह योजना पर अमल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में शासन की सामूहिक विवाह योजना पर अमल शुरू हो गया है। नौ फरवरी को पहला सामूहिक विवाह कराने की तैयारी चल रही है। इस सामूहिक वैवाहिक समारोह में 10 युगल विवाह के बंधन में बधेंगे। डीएम ने बैठक कर जिले के सभी नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी व बीडीओ को दिशा निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना सीएम की महत्वाकांक्षी योजना है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के अनुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह योजना के जिला नोडल अधिकारी हैं। योजना में एक साथ कम से कम 10 युगल की शादी कराई जाएगी। वैवाहिक आयोजन का संपूर्ण खर्च प्रशासन वहन करेगा। डीएम ने जिले की नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी व बीडीओ की बैठक करके योजना की विस्तृत जानकारी दे दी है। अधिशासी अधिकारी व बीडीओ को योजना का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
आवेदन के लिए प्रारूप नगरपालिका व ब्लाक को भेजा
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के अनुसार सामूहिक विवाह के लिए आवेदन आन लाइन नहीं होगा। आवेदक को जिला समाज कल्याण अधिकारी या उनके कार्यालय को स्वलिखित आवेदन पत्र निश्चित प्रारूप पर देना होगा। प्रारूप नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी व बीडीओ को भेज दिया गया है। सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। जिले में पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम नौ फरवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


यह होगी सामूहिक विवाह योजना की प्रक्रिया
सामूहिक विवाह योजना में एक युगल की शादी पर 35 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें 20 हजार रुपये कन्या के खाते में जाएंगे। दस हजार रुपये कन्या के आभूषण, दहेज में दिए जाने वाले बर्तन, फर्नीचर आदि पर खर्च के लिए हैं। प्रति युगल पांच हजार रुपये वैवाहिक स्थल, टेंट आदि पर खर्च के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें