फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज में कूदी महिला का नहीं चला कोई अता पता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज में कूदी महिला का कोई सुराग नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। सुसाइड नोट लिखकर लापता हुई महिला का मंगलवार को भी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोरों के साथ गंगा में महिला की कई घंटे तलाश की पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस की मानें तो बस के चालक और परिचालक ने भी बताया कि महिला बस में सवार होकर मुजफ्फरनगर गई थी।
विज्ञापन

बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी के पास सुरेंद्र नगर कॉलोनी में रहने वाले अनिरुद्ध धीमान की पत्नी विनीता उर्फ डोली रविवार शाम अपने घर में मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखने बाद लापता हो गई। महिला ने सुसाइड नोट में बैराज गंगा में कूदकर खुदकशी की बात कही थी। महिला की चप्पल और अन्य सामान बैराज गंगा के घाट पर रखा मिला था। पुलिस ने रविवार की रात से लेकर सोमवार को कई घंटे तक गोताखोरों के साथ गंगा में जाल डालकर महिला की तलाश की। मंगलवार को भी पुलिस और गोताखोर गंगा में विनीता को तलाशते रहे पर वह नहीं मिली। पुलिस ने कई घंटे तक महिला को गंगा में तलाशा। कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक रोडवेज बस के चालक और परिचालक भी महिला के जिंदा होने की बात कह रहे हैं। दोनों ने बताया कि महिला उनकी बस में बैठकर मुजफ्फरनगर तक गई थी। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें