फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को सफल बनाने को हुंकार भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन को सफल बनाने को हुंकार भरी
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने विभिन्न मांगों को लेकर 18 जनवरी को डीएम कार्यालय पर होने वाले आंदोलन की सफलता को अधिक संख्या में शामिल होने की अपील है। कहा कि जब तक कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन नहीं करेगा, तब तक सरकार उनकी सुनने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन संघ के प्रांत आह्वान पर हो रहा है। 18 जनवरी को संघ की ओर से पूरे प्रदेश में एक साथ कर्मचारी डीएम कार्यालय पर एकत्र होकर विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि यह सरकार बगैर आंदोलन के कर्मचारियों की सुनने वाली नहीं है। एक फरवरी को विधान सभा लखनऊ में मान सम्मान के लिए होने वाले ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन होगा। विधान सभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने इस धरना-प्रदर्शन को भी सफल बनाने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें