फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि में अर्पित किए मेवा और मिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। शिक्षण संस्थाओं में लोहड़ी परंपरागत ढंग से मनाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मेवा, मिष्ठान अग्नि में अर्पित कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

सनशाइन पब्लिक स्कूल में संरक्षक विनोद मित्तल, प्रबंधक दीपा मित्तल की देखरेख में लोहड़ी पर्व मनाया गया। विनोद मित्तल ने कहा कि लोहड़ी खुशहाली के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रविकांत शर्मा, राधाकृष्ण ध्यानी की उपस्थिति में अग्नि प्रज्ज्वलित कर उसमें मेवा-मिष्ठान अर्पित किया गया। अनु, विनय, सुधा, हिना, स्वाति, आकांक्षा, नीलम, कंचन, कुमुद, नवीन, निशा, नाजिया, निधि, अंशु, पारुल, रश्मि आदि उपस्थित रहे।
उधर, साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रकाशवीर आर्य एवं आचार्य शूरवीर सिंह ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। कंचन, उत्तरांशी, आकांक्षा, विशेष, शुभम आदि विद्यार्थियों ने कविता, गीत, भाषण से भावविभोर किया। उप प्रधानाचार्या पूरन सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिका शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें