फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ाई प्रशासन के आदेशों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयी प्रत्याशियों ने जमकर उड़ाई प्रशासन के आदेशों की धज्जियां
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन के आदेशों को धत्ता बताकर विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-धमाके के साथ जुलूस निकाले। समर्थकों ने अपने विजयी प्रत्याशी की जीत की खुशी में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने दस दिसंबर तक जिले में निषेद्याज्ञा लगा रखी है। धारा 144 के अंतर्गत चार या चार अधिक व्यक्तियों के एक जगह एकत्रित होने, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। प्रशासन ने आदेश जारी करके विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर पाबंदी लगाई थी। शुक्रवार को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों ने प्रशासन के आदेशों को ताक पर रखकर विजयी जुलूस निकाले। प्रत्याशियों ने पूरे शहर में घूमकर आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। पूरे शहर में भारी पुलिसबल तैनात होने पर भी उनको रोका नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें