फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज फार्म भरने की अंतिम तिथि सात दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । हज के मुबारक सफर पर जाने वालों के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि सात दिसंबर है। ये जानकारी नगर के हज कार्यों से जुड़े समाजसेवी हाजी असलूब अंसारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पासपोर्ट और घर के पते अलग अलग होने पर आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार कार्ड जुड़ने पर एयरपोर्ट में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आधार कार्ड नहीं होने पर बिजली का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर कार्ड की आईडी भी मान्य होगी। 2018 में जाने वाले हाजियों के लिए 7 दिसंबर 2017 के बाद जारी हुआ पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। 7 दिसंबर से पहले जारी हुआ पासपोर्ट ही मान्य होगा। ऐसे पासपोर्ट पर ही हज की वीजा लगेगी। जिन पासपोर्ट के आखिरी तिथि 14 फरवरी 2019 होगी। इस साल हज पर जाने का इरादा रखने वाले लोग जिन्होंने पासपोर्ट बनने के लिए दे रखे हैं, वो जल्द से जल्द अपने पासपोर्ट सात दिसंबर से पहले पहले जारी करा लें। हाजी असलूब ने बताया कि हज के फार्म भरने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें