फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन हैलीकाप्टर से सुरक्षा के लिए नजर रखने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन से की जाएगी कार्बेट पार्क की सुरक्षा
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क/टाइगर रिजर्व के वनों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पार्क प्रशासन सभी रेंज में ड्रोन हेलीकाप्टर देने जा रहा है। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा के अनुसार सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
कार्बेट नेशनल पार्क/टाइगर रिजर्व के वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन हाइटेक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि अभी टाइगर रिजर्व के पास केवल दो ही ड्रोन मौजूद है। जिनसे वन्यजीवों पर संवेदनशील इलाकों पर निगाह रखी जाती है। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि टाइगर रिजर्व की सभी रेंज मे एक-एक ड्रोन हेलीकाप्टर रखा जाएगा। जिसका प्रयोग पूरी तरह से सुरक्षा के लिए किया जाएगा। इसके अलावा ई सर्विलांस के लिए राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण ने बैठक बुलाई है। जिसमें कालागढ़ क्षेत्र को ई सर्विलांस से जोड़े जाने पर विचार विमर्श होगा। अभी रामनगर, लालढांग के टावर से वन एवं वन्यजीवों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंबल चौड़ में मिले संदिग्ध से रिमांड मे पूछताछ जारी
उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि सिंबल चौड़ में जो संदिग्ध व्यक्ति मिला था, उसने अपना नाम पता पंजाब राज्य का बताया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी को बनाया गया है, उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें