जलालाबाद(बिजनौर)। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों प्रियंका, हेमलता, रितिका, डॉली, सपना, पूजा, सौरभ, नरेंद्र, राखी, सुमित, उमा ने खाना खराब देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया कि उन्हें अधिकतर पीले चावल और खराब रोटियां खाने में दी जाती हैं। बच्चों ने मीनू के अनुसार खाना न देने का आरोप लगाया। बच्चों का आरोप था कि खराब खाना देने से रीता और नौरव के बीमार हो गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 18 और प्राथमिक विद्यालय के 35 बच्चों को मिड्डे मील बनता है। ग्राम प्रधान इंद्र प्रताप सिंह ने गैस कनेक्शन न होने की बात कहीं। स्कूल के मुख्य अध्यापक का कहना है कि उन्हें जो खाद्य सामग्री दी जाती है उसी के अनुसार भोजन बनता है। उन्होंने खाने की गुणवत्ता खराब होने के आरोप से इंकार किया।