फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, कैंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और नोर्थ इंडिया एजूकेशन ट्रस्ट लखनऊ की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली को सीएमओ डा. राकेश मित्तल और एसीएमओ डा. रोहताश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएमओ कार्यालय पर ही समाप्त हुई। इस दौरान राजेश सिंह, निमिश गुप्ता, रामोतार सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं डा. अशोक चौधरी के नर्सिंगहोम पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 मरीजों का टेस्ट और शुगर की जांच की गई। डा. अशोक चौधरी ने बताया कि शुगर व्यक्ति के अंदर रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। ज्यादा दिन शुगर रहने से आंख, गुर्दे, रक्त कोशिकाएं, हृदय एवं पैरों कमजोर हो जाते है। उन्होंने बताया कि शुगर तनाव, संक्रमण एवं गर्भावस्था में ओर बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बचाव ही इसका सबसे अच्छा उपाय है। शुगर होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह भी ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें