फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपनी कमाई पर डाका न डालने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में गन्ना क्रय केन्द्र पर हो रही घटतौली को लेकर रोष जताया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने घटतौली न रुकने पर मिल और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी। उन्होंने 12 नवंबर को बाबा टिकैत की प्रतिमा के अनावरण में अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रांगण में आयोजित बैठक में पहुंचे भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह का किसानों ने स्वागत किया। बैठक में दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को उठाने के लिए आगे आना होगा। गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली होने पर एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं। अपनी मेहनत की कमाई पर किसी को डाका नहीं डालने दें। किसानों का उत्पीड़न होने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक में 12 नवंबर को बागड़पुर में बाबा टिकैट की प्रतिमा के अनावरण में अधिकाधिक किसानों के पहुंचने को लेकर रणनीति बनाई गई। संजीव कुमार की अध्यक्षता और विजयपाल सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में संदीप कुमार, संजीव कुमार, बलकरन सिंह, यशपाल सिंह, सुरेश सिंह, धर्मवीर सिंह, वीर सिंह डबास, नरदेव सिंह, पप्पू सिंह, कल्याण सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें