सिख समाज ने सातवीं प्रभात फेरी निकाली
फोटो एक
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 14 दिवसीय पावन प्रकाश उत्सव के मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई। पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी की शुरुआत गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरु वाणी कीर्तन से की। गुरु घर के सेवक मनमोहन सिंह मोंगा, निशा मोंगा, हरप्रीत सिंह मोंगा और हरप्रीत सिंह सिम्मी ने परिजनों के साथ स्वागत किया। दुर्गा विहार कालोनी में माता कौशल्या देवी चावला, सतपाल सिंह चावला के परिवार ने चाय-मिष्ठान देकर स्वागत किया।
इस दौरान संगत समूह ने वाहे गुरु वाहे गुरु के सामूहिक उच्चारण से पूरे कालोनी को गूंजा दिया। इस मौके पर आशीष सिंघल, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल, आशीष राजपूत ने भी प्रभातफेरी का स्वागत किया। नगीना मार्ग स्थित गुलमोहर के सामने कृष्णा कालोनी में सुभाष कारीगर के परिवार ने और नगीना चौराहा के निकट डॉ. एनपी सिंह के परिवार ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डॉ. शिखा सिंह, ऐश्वर्य, सुनीता नंदा, रणजीत नंदा, इंजी, अनिल पाल, नागेश्वर दयाल गहलौत, राजेंद्र अरोड़ा, सुभाष कौशिक, मनोज रस्तौगी, अवनीश चौहान रिंकू, संतोष राजपूत, अरुण अग्रवाल रहे। डॉ. एनपी सिंह ने ज्ञानी रघुवीर सिंह का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सभा के प्रधान सतवंत सिंह सलूजा, गुरचरन सिंह चावला , गुरदीप सिंह रोमी, अमरजीत सिंह चावला, एसपी ,सलूजा, रविंद्र सिंह सिडाना, त्रिलोचन सिंह चावला, जसप्रीत सिंह चावला, देवेंद्र सिंह सलूजा, मोती शर्मा, तरजीत सिंह मोंगा, सतपाल सिंह चावला, हरपाल सिंह चावला रहे।