फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढक्काकर्मचंद प्राथमिक विद्यालय का मुख्याध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि पिछले दिनों ब्लाक अल्हैपुर के गांव ढक्काकर्मचंद के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के मुख्याध्यापक रघुवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक पर आरोप था कि इन्होंने पिछले दिनों स्कूल में रखी सरकारी पुस्तकों को रद्द मानकर किसी कबाड़ी को बेच दिया था। जब मुख्याध्यापक कबाड़ी को पुस्तकें बेच रहा था तो किसी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था। बीईओ विश्वजीत सिंह राठी और जिला समन्वयक की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि किसी भी शिक्षक को सरकारी सामग्री बेचने का अधिकार नहीं है। यदि उसे ऐसा करना है तो इससे पहले उसे विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। मनमाने तौर पर ऐसा नहीं किया जा सकता है। जो ऐसा करने का प्रयास करता है उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें