नगीना। नगीना-कोतवाली मार्ग पर सिटी स्कूल के सामने बाइक के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पुणे में काम करता था और बकरा ईद पर घर आया हुआ था।
कोतवालीदेहात थाने के गांव करौंदा पचदू निवासी 28 वर्षीय आरिफ पुत्र मुबारक शुक्रवार शाम छह बजे अपने गांव से बाइक द्वारा कोतवालीदेहात होते हुए नगीना आ रहा था। सिटी डिग्री कॉलेज के सामने नगीना की ओर से आ रहे लोडेड ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान तहमील व मृतक की मां रईसा ने आरिफ की शिनाख्त की। आरिफ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर नगीना थाने के एसएसआई सीपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।