फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजीडीएसडी स्कूल में अमित हैड ब्वाय, स्नेहा हैड गर्ल चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित हैड ब्वाय, स्नेहा हैड गर्ल बनीं
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर में हैड ब्वाय, हैड गर्ल का चुनाव किया गया। मतगणना के बाद अमित यादव को हैड ब्वाय, स्नेहा मलिक को हैड गर्ल चुना गया।
सोमवार को हुए चुनाव में कक्षा तीन से कक्षा 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। हैड ब्वाय के लिए कक्षा 11 से कुनाल चौधरी, कक्षा 12 से अमित यादव ने नामांकन कराया। हैड गर्ल के लिए तीन छात्राएं क्रमश: कक्षा 11 से जरका उस्मानी, कक्षा 12 से स्नेहा मलिक, कक्षा 12 से ही सलोनी नामांकन कराकर चुनाव के मैदान में उतरीं। नामांकन के उपरांत नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। इसके बाद चुनाव आयुक्त दीपक कुमार मतदान अधिकारी नीति चौधरी, गुंजल शर्मा की देखरेख में वोटिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद दोपहर को मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अमित ने अपने प्रतिद्वंद्वी कुनाल चौधरी को 219 मतों से हराकर हैड ब्वाय के पद पर कब्जा किया। हैड गर्ल पर स्नेहा मलिक विजयी घोषित की गईं। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने छात्रों को बताया कि इस चुनाव का उद्देश्य देश की चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराना है। विजयी हुए छात्रों को प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नरेश कुमार, विजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, नीति चौधरी, गुंजल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें