फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। सुबह क ी सैर के लिए निकले तीन व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कबीरनगर निवासी भीष्म सिंह चौहान गुरुद्वारा रोड निवासी रमेश वर्मा और मोहल्ला रामनगर निवासी विजय सिंह के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुरादाबाद हाईवे पर टहलने गए थे। जैसे ही वह पंचशील नर्सिंग होम के पास पहुंचे तो पीछे से आए किसी भारी वाहन ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में भीष्म सिंह चौहान (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश वर्मा और विजय सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनो घायलों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के पुत्र हिरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जान गंवाने वाले भीष्म सिंह की मुरादाबाद हाइवे पर चौहान फोटो स्टेट और कलर फोटो लैब के नाम से दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें