सेट टॉप बॉक्स फटने से युवक झुलसा
अफजलगढ़। गांव शेरगढ़ में बुधवार को डिश का सेट टॉप बॉक्स फटने से दिव्यांग युवक की आंख झुलस गई। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव के राजपाल सिंह ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा प्रीतम दोनों पैरों से दिव्यांग है। बुधवार को वह डिश का सेट टॉप बॉक्स ठीक कर रहा था, अचानक फट गया।
एफडीए टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
अफजलगढ़। खाद्य विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर बाजार में मिलावटी मिठाइयों को लेकर दूध और मावे के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को कासमपुरगढ़ी निवासी राधेश्याम, मुन्नालाल पंडित, घनश्याम लाल की दुकान से जांच को नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।