फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने सांड को निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने सांड़ को निवाला बनाया
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर) (ब्यूरो)। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे आधा दर्जन गांवों में गुलदार ने आतंक मचा रखा है। शनिवार की रात गुलदार ने गांव खिजरपुर में सांड़ को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर गुलदार सांड़ के शव को छोड़कर चला गया। गांव के धर्म सिंह, जगदीश सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, भीम सिंह, जगराम आदि का कहना है कि वह कई माह से वन विभाग को गुलदार के आने की सूचना दे रहे हैं, लेकिन उसे पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। भयभीत किसान खेतों पर नहीं जा रहे हैं। रेंजर नजाकत हुसैन का कहना है कि गुलदार की लोकेशन लेकर पिंजरा लगाकर पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें