बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 34 विद्यालयों के 174 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीटेक संवर्ग के संयोगानंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित हुई। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने फीता काटकर किया। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आपके अंदर एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करती हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से माध्यमिक, कक्षा नौ , 11 व बीटेक के छात्रों ने एक साथ मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान समन्वयक सुधांशु आपने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिक आगामी 16 तारीख को मंडल स्तर पर मुरादाबाद में अपने मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बाल वैज्ञानिकों को नकद पुरस्कार भी दिया गया।
कक्षा नौ संवर्ग में शुभ ठाकुर प्रथम, कक्षा 11 संवर्ग में अभय धीमान प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सूर्या, मुकेश कुमार, अंकित राजन, राजीव कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह, स्वाति विरा, डॉ. निर्मल शर्मा, डॉ. मनोज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।