फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को सीबीएसई का कक्षा दस का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर के छात्र तरूष रजावत ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तरूष रजावत ने जिला भी टॉप किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित करने के बारे में कोई भी सूचना वेबसाइट पर नहीं थी। कुछ स्कूलों में तो सांस्कृतिक कार्यक्रम व अभिभावकों की सेमिनार चल रही थी। करीब दो बजे रिजल्ट आने का पता चला। स्कूल स्टाफ घर जाने के बजाए स्कूल में ही रुक गया। रिजल्ट डाउनलोड किया गया और मेधावी विद्यार्थियों को फोन करके स्कूल में बुलाया गया। जिले में परीक्षा में करीब पांच हजार विद्यार्थी बैठे थे। परीक्षा परिणाम करीब 90 प्रतिशत रहने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर के छात्र तरूष राजपूत ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके देश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले अच्छा बताया जा रहा है। काफी संख्या में बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अच्छे अंक पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार करते हुए सेल्फी ली। विद्यार्थियों ने गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। काफी बच्चे रिजल्ट आने से पहले ही कोचिंग के लिए दूसरे शहरों में जा चुके हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे भी इंटर के साथ साथ आईआईटी व मेडिकल की कोचिंग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें