फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की चपेट में आकर खंभा टूटा, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉले की चपेट में आकर खंभा टूटा, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

बेगावाला। गांव खानजहांपुर बहादर में गन्ने के ट्रॉले की चपेट में आकर बिजली का खंभा टूट गया और ट्रांसफार्मर गिर गया। गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉले में गन्ना भरकर बिजनौर की ओर जा रहा था। गांव वालों के अनुसार चालक ट्रैक्टर को तेज चला रहा था। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और बिजली का एक खंभा ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर टूट गया। खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया। उस समय बिजली आ रही थी। गांव वालों के अनुसार बिजली के तारों की वजह से ट्रॉले में भरे कुछ गन्ने की पत्ती में आग भी लग गई, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर रोका नहीं। ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से बिजली भाग गई। गांव वालों ने हादसे के बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों को बताया। जेई जाहिद इकबाल के अनुसार बिजली की लाइन ठीक कराई जा रही है। ओवरलोड ट्रॉलों की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें