फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप नलों के बोरिंगों के रिबोर कराने का काम तेजी से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप रीबोर कराने का काम शुरू
विज्ञापन

धामपुर। शुद्ध पानी उपलब्ध कराने को पालिका की ओर से प्रदूषित पानी दे रहे इंडिया मार्का नलों के बोरिंगों को नए सिरे से कराने का काम शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि नगर में करीब 50 इंडिया मार्का नलों में रीबोर होने है। अब तक करीब 150 से ज्यादा नलों के बोरिंग रीबोर किया जाना है। संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया है कि वे हर हाल में मार्च माह के अंत तक सभी ठप नलों के बोरिंग को रीबोर करा दें। जिससे गर्मी शुरू होते ही लोगों को पीने के पानी का संकट न हो। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि भगत सिंह चौक पर लगे नल का बोरिंग भी खराब हो गया था। पानी प्रदूषित उगलने से लोगों में बीमारी के फैलने की आशंका पैदा हो गई थी। बुधवार को इस नल के बोरिंग को रीबोर कराने का काम शुरू हो गया। लोगों ने नल के बोरिंग रीबोर होने पर राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बसपा के जिला सचिव विजय जैन ने भी ज्ञापन देकर समस्या का निदान कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें