तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग
बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ग्राम रामपुर बकली के तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इसे लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में डीएम सुजीत कुमार से मिला और ज्ञापन देकर बताया कि हल्दौर ब्लॉक के गांव रामपुर बकली में एक तालाब है। इस पर कुछ लोगों ने काफी दिनों से कब्जा कर रखा है। इसे लेकर लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बताया कि यह मामला 2015 से लगातार तहसील समाधान दिवस में चल रहा है। ग्रामीण कई बार इस मामले की जांच कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में सतीश राजपूत, धीर सिंह, डॉ. भुवनेंद्र चौधरी आदि रहे।