फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ के जवानों ने निकाला फ्लैगमार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएएफ ने दो गांवों में किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन

नूरपुर। गांव बेड़ा सादात और टंढेरा में रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों में चल रहे विवाद को देखते हुए मंगलवार को पुलिस ने आरएएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। गांव टंढेरा में पिछले कई वर्षों से रविदास जयंती पर जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों में विवाद चल रहा है। प्रत्येक वर्ष यहां पुलिस की मौजूदगी में जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष गांव बेड़ा सादात में भी जुलूस को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को थाने में हुई शांति समिति की बैठक में ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव में जुलूस निकालने अनुमति मांगी थी, लेकिन दूसरे समुदाय के विरोध के चलते एसडीएम ने अनुमति नहीं दी। दोनों गांवों में विवाद को देखते हुए मंगलवार को पुलिस ने आरएएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार सहित थाने के सभी दरोगा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें