मेराज बने पश्चिम प्रदेश के सचिव
शेरकोट। अखिल भारतीय सोनिया गांधी यूथ मिशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम बिलाल ने मोहल्ला शेखान निवासी मेराज सिद्दीकी को मिशन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सचिव मनोनीत किया। मेराज सिद्दीकी से समर्पण भाव से पार्टी और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है। पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने को प्रेरित किया गया है।