फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सजातीय युवती से विवाह करने वाले युवक को पीटा, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पीटा, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

हल्दौर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने अपने ही गांव की सजातीय युवती से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। कुछ माह से दंपति अपने गांव में रह रहे हैं। महिला के अनुसार उसकी बिरादरी के कुछ लोगों ने उनके गांव में रहने पर बिरादरी से हुक्का पानी बंद कर दिया और गांव न छोड़ने पर भुगत लेने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को महिला का पति बाइक से दूध बेचकर अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव के निकट ही रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। युवक ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवक की पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें