फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के दाम ज्यादा लिए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के दाम ज्यादा लेने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार द्वारा यूरिया के दामों में कमी की गई है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि 45 किलोग्राम वाली बोरी के दाम 299 रुपये से घटाकर 266.50 रुपये तथा 50 किलोग्राम वाली बोरी का मूल्य 330.50 रुपये से घटाकर 295 रुपये की गई है। कोई भी यूरिया विक्रेता इससे अधिक मूल्यों में बेचा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार हर दुकान के बाहर दुकानदार को अपने प्रतिष्ठान के नाम के अलावा अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा एआर सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी व उपकृषि निदेशक के नंबर लिखने होंगे। किसी भी दुकानदार ने अगर यूरिया का अधिक मूल्य लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यूरिया की बिक्री प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से होनी है। दुकानदार नियमों का पालन करें। कहा कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। अगर किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो वह अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें