एसबीआई के शाखा प्रबंधक लापता
नूरपुर। राजा का ताजपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाख प्रबंधक लापता हो गए। उनकी पत्नी ने गुमशुदगी की तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है।
जनपद गोरखपुर के मीरजावा बंधु सदरनगर चौरी चौरा निवासी सरवेंद्र प्रसाद राजा का ताजपुर स्थित स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वह नूरपुर के मोहल्ला रामनगर में किराए पर मकान लेकर रहते हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शुक्रवार देर रात तक वापस न आने पर उनकी पत्नी कुसुम देवी ने सुबह बैंक में पता किया तो उन्हें बताया कि वह बैंक पहुंचे ही नहीं। कुसुम देवी के अनुसार उनके दोनों मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। काफी तलाश करने के बाद शनिवार को कुसुम देवी की ओर से थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।