बिजनौर। वेटलिफ्टिंग में जिले का नाम रोशन करने वाले गौतम सिंह खेलो इंडिया में आज पूणे के छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभा दिखाएंगे। गांव नारायण खेड़ी के किसान मनोज सिंह ने यूपी स्तर पर क्लीन एवं जर्क में 130 किलोग्राम तथा स्नैच में 97 किलोग्राम वजन उठाकर वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था। इसके अलावा नेशनल स्कूल गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसके आधार पर गौतम सिंह का चयन खेलो इंडिया के लिए किया गया था। गौतम सिंह के कोच करन सिंह बताते हैं कि 13 जनवरी को गौतम सिंह छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स स्टेडियम पुणे में खेलो इंडिया में प्रतिभा दिखाएगा। उससे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।