फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की लागत से बनेगा बेघरों के लिए आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ की लागत से बनेगा बेघरों के लिए आश्रय स्थल
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में नहटौर रेलवे क्रासिंग के निकट खाली पड़ी जमीन में आश्रय योजना के तहत बेघरों के रहने के लिए आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा। राज्य स्तर से जमीन का चयन कर लिया गया है। पालिका की ओर से जमीन को साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से पिछले दिनों जमीन का चयन कर लिया गया है। यह जमीन नहटौर रेलवे क्रासिंग के निकट ओवरब्रिज के नीचे स्थित है। इस जमीन पर आश्रय योजना के तहत बेघर लोगों के रहने के लिए आश्रय स्थल का निर्माण होगा। इसमें करीब एक करोड़ की लागत आएगी। पालिका की ओर से प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इन आवासों में दूर दराज गांवों और नगरों के ऐसे लोग रह सकेंगे जिनके पास अपने घर नहीं है। यह आश्रयस्थल करीब 800 वर्ग जमीन में बनेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें