अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बिजनौर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ बैठक में लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। सरकार से धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी करने की मांग की गई। बैठक में आठ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में समाज के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करें। कहा कि बार-बार आंदोलन कर समाज अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए सरकार को चेताया गया, लेकिन शासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर लखनऊ में आठ अक्तूबर को विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बैठक में अवनीश कुमार धनगर, हरपाल सिंह, कृष्णपाल धनगर, तेजपाल सिंह, अशोक धनगर, पूरन सिंह, महावीर सिंह, डॉ. उदयराज सिंह, तेजपाल सिंह आदि रहे।