फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जीवनदास मंदिर पर भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जीवनदास मंदिर में हुआ भंडारा
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां स्थित प्राचीन बाबा जीवन दास के मंदिर में श्रृद्धालुओं ने बाबा जी का श्राद्ध कर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को बाबा जी का श्राद्ध कर भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी योगी बैजनाथ व हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा महादेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
हल्दौर। गांव करनपुर गावड़ी स्थित आसरा डिग्री कॉलेज में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गांवों को स्वच्छ रखने की ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह, शीशपाल सिंह, अमित कुमार, ब्रज बाला देवी, सौरभ वर्मा, लक्ष्मी, नीशू, अंकित कुमार, प्रिया, साक्षी, शालू, गोपीचंद, सोनी देशवाल, बलराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें