नजीबाबाद। श्रीगणेश चौथ महोत्सव पर सिद्घि विनायक मंदिर सहित कई मंदिरों में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना जारी है। नगर के सिद्घि विनायक मंदिरों में शनिवार को पंडित जितेंद्र डबराल, पंडित संजय डबराल ने यजमान अनिल पाल, वीरेंद्र सैनी, लक्ष्मी देवी से भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा कराई। भक्तों ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं ने भगवान दर्शन जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। संरक्षक चौधरी कुलवीर सिंह, महेंद्र सिंह भगत, अवनीश टांडे वाले, अध्यक्ष दिनेशचंद वर्मा, मंत्री रविंद्र चौहान, भंडारा संयोजक अरुण पाटिल ने बताया कि रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रबंधक एवं माखन मटकी प्रतियोगिता संयोजक डॉ.राजीव अरोड़ा ने बताया कि शोभायात्रा में नासिक के बैंड की धुन पर श्रीगणपति भव्य डोला, विभिन्न आकर्षण झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे स्टेशन, बाजार कल्लूगंज तथा चौक बाजार में किया गया है। उधर, छतरीवाला कुंआ मकबरा स्थित श्रीगणेश चौथ महोत्सव में भगवान श्रीगणेश की प्रात: और संध्या आरती व भजन कीर्तन जारी हैं। आयोजन में अर्जुन राजपूत, पमिल घाघट, विकास, हरविंदर, भीम, प्रमोद, विभु, पवन, डोली, बृजेशी, ललिता, सुनीता, रेखा शामिल हुईं।
महाकाली शोभायात्रा का होगा आयोजन
नजीबाबाद। नवदुर्गा महाकाली मंदिर के सदस्य पवन अग्रवाल और पन्ना लाल अग्रवाल ने बताया कि आगामी नौ अक्टूबर को महाकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर महाकाली के प्राचीन मंदिर पर समाप्त होगी।