किसानों का जत्था हरिद्वार रवाना
चांदपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की हरिद्वार से शुरू होने वाली किसान क्रांतियात्रा के लिए किसानों का एक जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। किसानों ने स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने, बकाया गन्ना भुगतान करने, किसान का कर्ज माफ करने, ब्याज रहित कर्ज देने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने आदि की मांग की है। जत्थे में सोमपाल सिंह, गजेंद्र सिह, लुधियान सिंह, अशोक कुमार, नौबहार सिंह, रामपाल सिंह, अरुण कुमार, कल्याण सिंह, कुलदीप सिंह, महताब, नेमी शरण, वीर सिंह, भूदेव सिंह, दलेल सिंह, राकेश प्रधान, कुलदीप शर्मा, ओमपाल सिंह, मूलचंद्र चौहान, विजयपाल सिंह, रोहित कुमार, ओमवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हुकुम सिंह, महबूब, रोहित कुमार, मुखिया रामफल सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, स्योहारा ब्लॉक के भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का जत्था स्योहारा से हरिद्वार रवाना हुआ। किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया गन्ने पर पाबंदी लगाने और किसानों का भुगतान न होने से नाराज किसान दिल्ली में अपनी मांगो लेकर धरना करेंगे। नगीना से भी 500 किसान हरिद्वार के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास ने बताया कि बढ़ापुर व कोतवाली ब्लॉक से 20 ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा करीब 500 किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने के लिए हरिद्वार के लिए गए हैं।