फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन कर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने हवन कर उनकी लंबी आयु की कामना की। सोमवार को जयओम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वह कर दिखाया है, जो आज तक 70 सालों में नहीं हुआ। सरकार सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। कहा कि विपक्ष कितना भी गठबंधन कर ले लेकिन फिर से भाजपा ही केंद्र में सरकार बनाएगी। पश्चिम प्रदेश क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य विनीता सैनी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री हर कार्य पर बारीकी से नजर रखता है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव और नगर को साफ-सुथरा बना दिया। इस दौरान मुकेश सक्सेना नाटे भाई, तिलक राज चौहान, सुमित धवन, लेखराज सैनी, शक्ति कुमार, बाबूराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें