फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हर्ष और माजिद का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। मेरठ में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय ट्रायल जोमासर खेल प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में हर्ष त्यागी ने मुजफ्फरनगर के मोहम्मद जैद और मजीद ने वाराणसी के आदित्य कौशिक को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। 59-63 किलोभार वर्ग में हर्ष त्यागी और 55-60 किलोभार वर्ग में मजीद का चयन पांच से सात अक्तूबर को सहारनपुर में होने वाली राष्ट्रीय जोमासर प्रतियोगिता में किया गया है। प्रदेश जोमासर खेल प्रतियोगिता के जनरल सेक्रेटरी इमरान खान ने इसके चयन की घोषणा की। ढबारसी निवासी हर्ष त्यागी और मजीद अहमद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। दोनों के चयन से परिवारों में खुशी का माहौल है। लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें