कालागढ़ में भारी बारिश
कालागढ़ (ब्यूरो)। रामगंगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश से जलस्तर 326 मीटर से अधिक हो गया है।
दो दिन से शिवालिक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश जारी है। जिससे बांध का जलस्तर 326.500 मीटर हो गया है। नियंत्रण कक्ष के अनुसार सबसे अधिक बारिश मारचूला में 178 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कालागढ़ में रात और सुबह को बारिश हुई। जिसके चलते एक ट्रक भिक्कावाला में पंचायत घर के सामने सड़क के किनारे धंस गया। जिससे मार्ग पर यातायात बंद हो गया। काफी मशक्कत के बाद घंटों देरी से यातायात चल सका।