फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में गूंजा गन्ना, सड़क और बिजली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों की समस्याओं के निराकरण को कलक्ट्रेट सभागर में सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमेें सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा अनुरूप काम किया जाए। किसानों के समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो। वहीं सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिलें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि किसान दिवस का आयोजन किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए किया गया है। इसलिए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण किया जाए। किसानों से अपने सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि आपके सुझावों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाऐगा। किसान भाइयों ने गन्ना, सड़क और बिजली से संबंधित समस्याएं रखीं। गन्ना भुगतान न होने की समस्या पर मिलों के प्रतिनिधियों ने जल्दी ही गन्ना भुगतान का आश्वासन दिया। किसानों ने जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने और विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएं जाने की मांग की। किसान ने बिजली अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जर्जर तारों को केवल कागजों में ही बदल दिया गया है। जबकि धरातल पर कुछ नहीं किया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बिजली अधिकारियों को शासन की मंशानुसार खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने और जजर्र तारों के बदलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वंश बहादुर सिंह, उप कृषि निदेशक, जिला गन्ना अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत, एसओसी चकबंदी और गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें