फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में ठेकेदार की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी की चपेट में आकर ठेकेदार की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। जेसीबी की चपेेट में आने से सड़क निर्माण करा रहे एक ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। ठेकेदार के परिजनों ने फरार जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहसील के गांव अलावपुर नैनू में निर्माणाधीन तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क को जेसीबी से समतल किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की देखरेख में सड़क का लेवल चैक किया जा रहा था। स्वयं ओमप्रकाश सड़क पर डाला गया पत्थर व मिट्टी सैट कर रहे थे, तभी अचानक जेसीबी बैक हो गई और ठेकेदार जेसीबी की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी चालक घटनास्थल पर जेसीबी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में गांव कुतुबपुर गाजी निवासी ओमप्रकाश (55) की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने ओमप्रकाश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ करने पर पुलिस को बताया गया कि गांव तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य चल रहा है। तीन ठेकेदार आदर्शनगर निवासी सतीशचंद, नगीना निवासी रोहिताश और मृतक ओमप्रकाश तीनों मिलकर सड़क निर्माण करा रहे थे। स्वयं ओमप्रकाश नजीबाबाद से जेसीबी मशीन लेकर गांव पहुंचे थे। ओमप्रकाश की मौत से गुस्साए परिजनों ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। एसआई चांद मियां ने घटना स्थल पर पहुंच कर जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें