फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने राशन डीलरों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने राशन डीलरों को दिए निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने राशन डीलरों से राशन वितरण व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपूर्ति विभाग को पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्यान सुरक्षा अधिनियम का लाभ दिलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने ड्वाकरा हॉल में पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति में क्षेत्रीय राशन डीलरों की बैठक ली। एसडीएम ने राष्ट्रीय खाद्यान सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र लोगों को अंत्योदय और पात्र परिवार योजना का लाभ दिलाने की सलाह दी। एसडीएम ने कहा कि जो पात्र लोग राष्ट्रीय खाद्यान योजना से अभी तक वंचित हैं उन्हें चिन्हित कर तत्काल सूचि में शामिल कर राशन सुविधा का लाभ दिलाने की सलाह दी। एसडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा ने पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार और राशन डीलरों को शत प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक कराने की सलाह दी। एसडीएम ने राशन डीलरों को राशन वितरण में पूर्णत: पारदर्शिता के साथ काम करने की सलाह दी। राशन डीलरों की ओर से सुशील टांक, आबिद हुसैन, सुशील आर्य, तुफैल अहमद, संजीव गौतम, जाकिर हुसैन, मुकेश अग्रवाल, शाहवेज खां, नवीन अग्रवाल, प्रदीप कुमार, निरूपमा, सुनीता, शमीम अहमद सहित अनेक राशन डीलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें