फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में लगे हैंडपंप खराब, कैसे बुझे प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। कस्बे में भारी गर्मी पड़ने के बावजूद भी तीन इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। इससे लोगों को प्यास बुझाने में परेशानी हो रही है। बार-बार जल निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नलों को ठीक कराना जरूरी नहीं समझा गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भीमनगर में मंदिर के पास, इकोंदा रोड पर डा. अहमद मुर्तजा के स्कूल के पास और पाकबड़ा बस स्टैंड पर इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़े हैं। तीनों नलों को रिबोर कराने की जरूरत है, लेकिन आज तक नलों को ठीक नहीं कराया गया। ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इन नलों के पास दूर-दूर तक कोई नल नहीं है। लोगों ने ग्राम प्रधान व जल निगम अधिकारियों से शिकायत कर अति शीघ्र इन खराब पड़े नलों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें