फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने किया आत्म हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। थाने में तैनात एक होमगार्ड ने पारिवारिक क्लेश के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव जगीर निवासी सौवीर सिंह होमगार्ड के पद पर थाना स्योहारा में तैनात है। बुधवार रात 10 बजे को सौवीर सिंह ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसका उपचार कर बिजनौर जाने के लिए कहा। सौवीर ने रात करीब दो बजे अपने आप को ठीक बताते हुए घर जाने के लिए कहा। इसके बाद चिकित्सक ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। सौवीर का आरोप है कि दस दिन पूर्व उसके दामाद का अपने पड़ोसी के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। गुस्साए उसकी लड़की के ससुराल वालों ने उसकी लड़की के साथ मारपीट कर उसे घर भेज दिया। लड़की के ससुराल वालों के व्यवहार से क्षुब्ध सौवीर ने ये कदम उठाया। उधर, थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि सौवीर सिंह के दामाद के साथ कानून के अनुरूप कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें